गिरिडीह में सड़क किनारे लगे दुकानों पर चला अतिक्रमण, सामान जब्त

    Giridih News: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए अभियान चलाया. यह कार्रवाई शहर के प्रमुख मार्गों पर की गई, जहां फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों के पर कार्रवाई की गई. इसकी शुरुआत टावर चौक से की गई

    गिरिडीह में सड़क किनारे लगे दुकानों पर चला अतिक्रमण, सामान जब्त

    गिरिडीह (GIRIDHI): शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए अभियान चलाया. यह कार्रवाई शहर के प्रमुख मार्गों पर की गई, जहां फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वालों के पर कार्रवाई की गई.

    इसकी शुरुआत टावर चौक से की गई, जो आगे बढ़ते हुए कालीबाड़ी चौक तक पहुंची. इस दौरान निगम की टीम ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कई फुटपाथी दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया. जब्त की गई वस्तुओं में सब्जियां, तराजू और अन्य व्यापारिक सामग्री शामिल थी.

    मौके पर मौजूद सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हांसदा ने बताया कि यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों को समझाया गया दूकान हटाने के लिए लेकिन जब उनकी ओर से दूकान नहीं हटाया गया तो निर्देशों का पालन नहीं करने पर मजबूरन सख्त कार्रवाई करनी पड़ी.

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके. निगम ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नियमों का पालन करें. इस अभियान के दौरान नगर निगम के कर्मियों के साथ यातायात पुलिस भी मौजूद रही, ताकि व्यवस्था बनाए रखी जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news