रांची: अपराधियों के निशाने पर अब ग्राम प्रधान, हफ्ते भर में दूसरी हत्या

    रांची: अपराधियों के निशाने पर अब ग्राम प्रधान, हफ्ते भर में दूसरी हत्या

    रांची(RANCHI): जिले में अब ग्राम प्रधान अपराधियों के निशाने पर हैं.पिछले एक सप्ताह में दो ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई. लगातार बढ़ रही हत्या की वारदात से ग्राम प्राधान में दहशत का माहौल बना हुआ है. ताज़ा मामला तमाड़ थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव का है. यहां ग्राम प्रधान अशोक सिंह मुंडा की हत्या कर दी गई है. अपराधियों ने  डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी है. शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास से बरामद हुआ है. सोमवार को भी खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्राधान की हत्या कर दी गयी थी.

    मृतक के परिजनों ने बताया कि अशोक सिंह मुंडा को बुधवार की शाम लगभग 7 बजे किसी का फोन आया. वो फोन में बात करते हुए घर से निकल गये. काफी देर तक घर नहीं आये तो उनका पुत्र त्रिलोचन मुंडा ने अपने पिता को फोन किया. बेटे ने कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ. फोन का जवाब नहीं मिलने के बाद त्रिलोचन मुंडा अपने चाचा सत्यनारायण मुंडा के साथ पिता की खोज में निकल गया. जब दोनों घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास पहुंचे तो देखा कि बीच सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है.

     परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस 

    पुलिस घटनास्थल  पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास से एक बांस का डंडा भी बरामद किया गया है. जिसमें खून लगा हुआ था. परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था. सबके साथ अच्छा व्यवहार था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर हुसैन, खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news