रांची : एक और रसूखदार ईडी की रडार पर,28 को होना है पेस, खुलेंगे कई राज, जानिए

    रांची : एक और रसूखदार ईडी की रडार पर,28 को होना है पेस, खुलेंगे कई राज, जानिए

    रांची(RANCHI): झारखंड में भ्रष्टाचारियों पर ईडी नजर बनाए हुए है. ईडी की कार्रवाई से अवैध कमाई करने वाले लोगों को हड़कंप मचा हुआ है. रसूखदारों का चहेता विशाल चौधरी को फिर ईडी ने 28 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. विशाल चौधरी की पैठ झारखंड में सत्ता की गलियारों से लेकर अधिकारियों तक है. इसी रसूख का फायदा भी विशाल ने उठाया है. कोरोना काल में विशाल चौधरी के कंपनी से ही राज्य सरकार ने कोरोना जांच किट की खरीदारी की थी. इसके अलावा झारखंड में गरीब बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग का जिम्मा विशाल की कंपनी विनायक ग्रुप को डि गई थी.

    विशाल चौधरी देर रात देश छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ थाईलैंड जाने वाला था. इसकी सूचना केन्द्रीय एजेंसी ने ईडी को दी. ईडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशाल चौधरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया. साथ ही 28 नवंबर को ईडी दफ्तर में हाजिर होने का समन भी दिया है. बता दें कि विशाल चौधरी के अशोक नगर स्थित आवास और दफ्तर में 24 मई को ईडी ने छापेमारी किया था. इस छापेमारी में कई दस्तावेज मिले थे. इसमें यह भी बात सामने आई थी कि विशाल चौधरी के आवास पर कई आईएएस और आईपीएस की बैठकी होती थी. कई फाइल को भी अधिकारी इसके आवास पर बैठ कर निबटाते थे. 28 को पूछताछ में विशाल चौधरी से ईडी कड़े सवाल करेगी. विशाल चौधरी से पूछताछ में कई अधिकारियों के राज खुल सकते है. विशाल के बाद किस अधिकारी का नंबर आएगा यह बताना मुश्किल है. लेकिन बड़े पद पर बैठे कई अधिकारी रडार पर आ जाएंगे.                     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news