धनबाद महिला कांग्रेस मैत्री महासम्मेलन में हुआ ऐलान : भाजपा को हटा कर ही लेंगे दम 

    धनबाद महिला कांग्रेस मैत्री महासम्मेलन में हुआ ऐलान : भाजपा को हटा कर ही लेंगे दम

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद महिला कांग्रेस "2024 के चुनाव के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है.  मंगलवार को भूली में धनबाद जिला महिला कांग्रेस का  मैत्री महासम्मेलन आयोजित किया गया.  इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह भी शामिल हुई.  बायोबृद्ध कांग्रेसी व पूर्व मंत्री  मन्नान मल्लिक  भी उपस्थिति दर्ज कराइ.  जिला अध्यक्ष संतोष सिंह , कांग्रेस के वरीय नेता अशोक कुमार सिंह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे.  गुंजन सिंह ने महिलाओं का  आह्वान किया कि वह पूरी तरह से चुनाव की तैयारी में जुट जाए.   2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस को शासन में लाना है.  गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को धर्म और जाति में बांटने का काम कर रही है.  हम ऐसा  न कभी  किए हैं, ना करेंगे.

    हर बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी महिलायें  
     
    उन्हें पूर्ण विश्वास है कि धनबाद लोकसभा की हमारी महिलाएं इस बार हर बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी और भाजपा के मंसूबे  पर पानी फेर देगी.  उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है.  आगे कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर शोषण और अत्याचार काफी बढ़ गया है.  बात मणिपुर की हो , बात हाथरस की हो ,  बात बीएचयू की हो ,महिलाओ के साथ क्या हुआ ,यह पूरा देश ने देखा.  भाजपा के लोगों ने जो कुकृत्य  किया, उसकी तो कल्पना मात्रा से ही रूह कांप उठते है. भाजपा के नेता और सरकार चुपचाप तमाशा देख रहे है.  2024 में हर हाल में भाजपा को सत्ता से हटाना है और कांग्रेस को मजबूत करना है.  जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 2024 की तैयारी शुरू कर दी गई है.  अशोक सिंह ने कहा कि हर बूथ पर महिलाओं की मौजूदगी होनी चाहिए, तभी "मेरा बूथ , सबसे मजबूत" का नारा सफलीभूत  होगा.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News