लोहरदगा: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इन मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

    लोहरदगा: आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इन मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

    लोहरदगा(LOHARDAGA): जिला मुख्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा न तो उन्हें समय पर मानदेय दिया जा रहा है और न ही इन्हें पोषण सामाग्रियों को खरीदने के लिए राशि का भुगतान किया जा रहा है.

    ये भी देखें:

    आदिवासियों को नक्सली बता कराया जा रहा आत्मसमर्पण ! पुलिस की ये कैसी वाह-वाही 

    मौके पर आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष बालमुनी उरांव ने कहा कि राज्य सरकार से इन्हें काफी उम्मीदें हैं, लेकिन वर्तमान सरकार इन्हें सहयोग प्रदान करने की बजाय केवल टलावा दे रही है. ऐसे में इनके सामने कई समस्याएं आ रही है और इसका प्रभाव आंगनबाड़ी केंद्र में पड़ रहा है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखने की बात कही गई.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news