चेक बाउंस मामले में समझौते के लिए राजी हुई अमिषा पटेल, पोने तीन करोड़ देने के लिए तैयार 

    चेक बाउंस मामले में समझौते के लिए राजी हुई अमिषा पटेल, पोने तीन करोड़ देने के लिए तैयार 

    Tnp desk:- चेक बाउंस मामले में अमिषा पटेल काफी फजीहतों का सामना कर रही है . लगता है कि अब कोर्ट कचहरी का चक्कर न लगाना पड़े. क्योंकि बॉलिवुड अभिनेत्री शिकायतकर्ता से समझौते करने के लिए तैयार हो गयी है. अमिषा ढाई करोड़ रुपए के साथ ब्याज भी देगी. 

    समझौते के लिए तैयार अमिषा पटेल 

    उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि अमीषा पटेल 2 करोड़ 75 लाख रुपए पांच किस्तों में देने को तैयार है . फिलहाल अभी इस पर बातचीत जारी है. बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में सुनवाई हुई . शिकयातकर्ता अजय कुमार सिंह के वकील बिजय लक्ष्मी श्रीवास्तव ने कहा कि अमिषा पटेल को व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर समझौता आवेदनपर हस्ताक्षर करना होगा. इसके लिए अगली सुनवाई की तारीख 7 मार्च रखी गई है. इस मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद अमीषा पटेल और कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज किया जाना है. इसके लिए दोनों को व्यक्तिगत रुप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा. 

    क्या है चेक बाउंस का मामला 

    फिल्म मेकर रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने देसी मैजिक फिल्म बनाने के लिए अमीषा पटेल को ढ़ाई करोड़ रुपए दिया था. लेकिन, फिल्म नहीं बनीं थी. पैसे वापसी मांगने पर दो अमिषा की तरफ से दिया गया. जो बाउंस कर गया. जिसे लेकर अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल और कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला 2018 में दर्ज कराया था. जिसकी सुनवाई अभी भी जारी है और 17 जून को अभिनेत्री अमिषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. अभी वो जमानत पर हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news