JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की होगी जांच, सीएम हेमंत के आदेश से सीआईडी को सौंपी गई जिम्मेदारी

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की होगी जांच, सीएम हेमंत के आदेश से सीआईडी को सौंपी गई जिम्मेदारी

    रांची(RANCHI): झारखंड में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है.  अभ्यर्थी रिजल्ट रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है. CGL परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को सौंप दी गई है. साथ ही सीएम ने कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग को निर्देश दिया है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और इसकी जांच कराई जाए.

    बता दें कि, इस साल 21 और 22 सितंबर को JSSC-CGL परीक्षा झारखंड के 823 केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस परीक्षा में 3.04 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा का परिणाम 4 दिसंबर को जारी किया गया. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर लीक सहित कई परीक्षा में कई गड़बड़ी होने का लगाया. अभ्यर्थी रिजल्ट रद्द करने की मांग करने लगे. इसे लेकर अभ्यर्थी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके बाद विपक्ष द्वारा भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गई. ऐसे में अब सीएम हेमंत सोरेन द्वारा सीआईडी जांच कराने का आदेश दिया गया है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news