झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    झारखंड में अगले पांच दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड में हर अगले दिन मौसम का एक नया रूप सामने आ रहा है. किसी दिन कड़ी धूप तो किसी दिन बारिश. ऐसे में तापमान में भी कोई गिरावट नहीं है. बढ़ती तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई बार अलर्ट भी जारी किया गया. इसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक अपडेट सामने आया है. जिसमें एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है. बताया गया है कि राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी और तापमान बढ़ेगा. ऐसे में अब लोगों को सावधान होने की जरूरत है.  लू से आपकी तबियत पर बुरा असर पड़ सकता है. अब लोगों को जरूरत है कि वे खुद पर विशेष ध्यान दें. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के कुछ हिस्सों में 8 जून तक लू की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग ने 10 जून तक के लिए अलर्ट जारी की है.

    इन राज्यों में बढ़ा तापमान

    झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है उनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं जहां तापमान में वृद्धि हो रही है. इन इलाकों में लू चल रही है. देवघर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है. वही दूसे जगहों की बात करें तो, गढ़वा में 40.7, गिरिडीह में 40.2, गोड्डा में 43.4, पाकुड़ में 41.7, साहिबगंज में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है. राज्य के उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है। अगले 4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की गयी है.

    अभी और रुलाएगी गर्मी

    मौसम विभाग की माने तो गर्मी से राहत अभी फिलहाल नहीं मिलने वाली है. कुछ दिन तक लोगों को गर्मी से बचकर रहने की हिदायत दी गई है. इस दौरान गर्म हवा और लू भी चलेगी, जिसके चलते लोगों को काफी सतर्क रहना होगा.

    लू लगने पर यें करें उपाय

    जब आपके अंदर इस तरह की कोई परेशानी हो तो आप घरेलू उपाय के जरीये भी इसको ठीक कर सकते हैं. यदि आपको अचानक चक्कर जैसा महसूस होता है. तो पहले ठंडे जगह पर लेटना, गीले कपड़े से शरीर को हल्के हाथों से पोंछे, सांस सामान्य करें, ताजा पानी पियें, गीला तौलिया रखे सिर पर, ताजा पानी से नहायें और डॉक्टर से मिलना चाहिए.

    मानसून के आने में होगी देरी

    IMD ने कहा कि केरल में मानसून देरी से आने के कारण इस बार अन्य हिस्सों में भी लेट देखा जा सकता है. हालांकि, मौसम विभाग ने केरल में मानसून के आगमन की संभावित तारीख नहीं बताई, लेकिन कहा कि ये जरूरी नहीं है, कि मानसून बाकी जगह भी देरी से आए, ये आने वाले दिनों में तय होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news