"पावर स्टार" पवन सिंह की पत्नी के पक्ष में आई अक्षरा सिंह, क्यों कहा 10 क्या 100 करोड़ भी कम

    Akshara Singh came in support of "Power Star" Pawan Singh's wife, why did she say - not only 10 but even 100 crores is less। "पावर स्टार" पवन सिंह की पत्नी के पक्ष में आई अक्षरा सिंह, क्यों कहा 10 क्या 100 करोड़ भी कम

    Tnp DESK- भोजपुरी "पावर स्टार" पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह  के बीच तलाक का केस चल रहा है.  11 फरवरी को बिहार के आरा   फैमिली कोर्ट में तारीख थी.  ज्योति सिंह पहुंची  लेकिन पवन सिंह अपनी बीमारी की वजह से नहीं पहुंच पाए.  इसके बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक बयान सामने आया है.  उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा है कि भोजपुरी गायक ,अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह द्वारा 10 करोड़ की एलिमनी  की मांग करने पर अक्षरा सिंह ने कहा- यदि आपने शादी की है, शादी करके आप किसी को लेकर आए हैं, तो आपका दायित्व भी बनता है.  एक महिला का अधिकार है कि वह अपनी एलिमनी  ले.  मुझे लगता है कि जो उन्होंने यानी ज्योति सिंह ने झेला है ,उसके बाद 100 करोड़ भी कम पड़ जाएंगे।  भाजपा नेता और भोजपुरी के  "पावर स्टार" पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह सिंह के तलाक का मामला सुलझ नहीं रहा है.  

    कोर्ट की पहल पर काउंसलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह  नहीं हो पा रहा है.  कुटुंब न्यायालय की ओर से रिकॉन्सिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है.  इसको लेकर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट पहुंची थी पर पवन सिंह बीमारी के कारण मौजूद नहीं हो सके.  इस वजह से  रिकॉन्सिलिंग नहीं हो सकी।  अब कुटुंब न्यायालय की ओर से 24 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है. ज्योति सिंह के वकील के अनुसार कोर्ट की ओर से काउंसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी.  कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुई.  लेकिन तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके.  

    अब कोर्ट की ओर से 24  फरवरी को तिथि निर्धारित की गई है.  काराकाट  लोकसभा चुनाव में दोनों को साथ देखा गया था.  लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया.  उल्लेखनीय है कि पवन सिंह की ओर से  पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए 9 अक्टूबर 2021 को बिहार के आरा  फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई  थी.  इसके बाद ज्योति सिंह 28 अप्रैल 2022 को आरा  की फैमिली कोर्ट पहुंची थी.  बता दें कि पवन सिंह बिहार के काराकाट से लोक सभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था. चुनाव वह हार गए. उसके बाद बिहार विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गए.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News