22 जून को बलिदान दिवस मनाएगा आजसू, सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर पेसा कानून, और मंईयां योजना को लेकर साधा निशाना

    22 जून को बलिदान दिवस मनाएगा आजसू, सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर पेसा कानून, और मंईयां योजना को लेकर साधा निशाना

    रांची(RANCHI):
    आजसू पार्टी आगामी 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाने वाली है. रांची में आज पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और मांडू के विधायक तिवारी महतो सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.

    बैठक के बाद सुदेश कुमार महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 22 जून को पार्टी बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी, जिसके तहत मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर पार्टी के संघर्ष और बलिदान को याद किया जाएगा, वहीं भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी. पत्रकार से बातचीत के क्रम में सुदेश महतो ने पेसा कानून पर राज्य सरकार को भी घेरने का काम किया है. उन्होंने कहा कि पेसा कानून को झारखंड में लागू करने वाली पार्टी ड्राफ्ट तैयार करने में 2 साल से अधिक का वक्त गुजार चुकी है. सुदेश कुमार महतो ने आगे कहा कि राज्य में वित्तीय अराजकता के कारण वित्तीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने ये भी इल्जाम लगाए हैं कि राज्य सरकार  मंईयां योजना कि राशि एकत्र करने में अन्य सभी योजनाओं को दरकिनार कर रही है. वहीं बुजुर्गों को मिलने वाला पेंशन आज पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. और तो और विभागीय कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, और काम पूरा करने के बावजूद भी ठेकेदारों को भी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news