आजसू ने जारी किया मेनिफ़स्टो, नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा

    आजसू ने जारी किया मेनिफ़स्टो, नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा

    रांची (RANCHI) : आजसू पार्टी के सकल्प पत्र का लोकार्पण किया. जिसमें पार्टी ने झारखंड नवनिर्माण के 9 मुख्य संकल्प लिए है. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आएगी. 5 लाख तक नौकरी देने वाली इस सरकार ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है. सुदेश महतो ने कहा कि रोजगार के जो पाठ्यक्रम होंगे उन्हें हम संचालित करायेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि युवाओं को इंटर्नशिप कराने की हमारी तैयारी है.

    जानिये आजसू 9 मुख्य संकल्प

    • युवाओं को रोजगार
    • महिलाओं को अधिकार
    • किसानों की आय में सुधार
    • सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं स्वास्थ
    • पर्यटन एवं खेलकूद विकास
    • झारखंडी भाषा, संस्कृति एवं विरासत की रक्षा
    • जल, जंगल, जमीन की रक्षा
    • औद्योगिक विकास और निजी निवेश
    • स्वराज से सुशासन

    आजसू पार्टी की प्रमुख गारंटी

    • हर परिवार को हर साल न्यूनतम 1 लाख 21 हज़ार की आमदनी सुनिश्चित की जाएगी
    • बीपीएल परिवार को 200 यूनिट मुफ्त  बिजली
    • 6 हज़ार से लेकर 25 हज़ार तक की इंटर्नशिप राशि
    • नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए
    • हर खेत तक किसाओं को मुफ्त पानी और बिजली उपलब्ध कराई जाएगी
    • वृद्धा, विधवा और दिव्यांगो को 2500 रुपए पेंशन
    • गरीबों एवं कमजोर परिवारों को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा

    रिपोर्ट-पूर्णिमा पांडेय