अब हेलीकॉप्टर के जरिए कसी जायेगी नक्सलियों पर नकेल, बूढ़ा पहाड़ पर उतारा गया एयरफोर्स का एमआइ हेलीकाप्टर

    अब हेलीकॉप्टर के जरिए कसी जायेगी नक्सलियों पर नकेल, बूढ़ा पहाड़ पर उतारा गया एयरफोर्स का एमआइ हेलीकाप्टर

    पलामू(PALAMU): झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गढ़वा, पलामू और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए एयरफोर्स का एमआइ हेलीकाप्टर उतारा गया. इसको लेकर झारखंड पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ पर हेलीकाप्टर के उतरने और टेक ऑफ करने के लिए लैंडिंग हेलीपैड बनाया है. बूढ़ा पहाड़ के हेलीपैड से एंटी नक्सल गतिविधियां संचालित की जायेंगी. 

    ऑपरेशन ऑक्टोपस में मिलेगी मदद

    झारखंड पुलिस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और कोबरा बटालियन तथा झारखंड जैगुआर की मदद से नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया जा रहा है. एमआइ चॉपर आज बूढ़ा पहाड़ पर उतारा गया. यह पुलिस की बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है. अब नक्सल ऑपरेशन में घायलों को रेस्क्यू करने में भी मदद मिलेगी और पलामू प्रमंडल के घने जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों को कम करने में भी मदद मिलेगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news