रांची से देवघर की हवाई सेवा 17 फरवरी से, जानिए कितना होगा फेयर

    रांची से देवघर की हवाई सेवा 17 फरवरी से, जानिए कितना होगा फेयर

    रांची(RANCHI): रांची से देवघर की हवाई सेवा फरवरी महीने में शुरू हो रही है. रांचीवासी इसके लिए प्रतीक्षारत थे, वहीं बाबा धाम के भी लोग भी रांची की सेवा का इंतजार कर रहे थे. जानकारी के अनुसार 17 फरवरी से यह हवाई सेवा शुरू हो रही है. आपको बता दें कि  केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइंस को रांची से देवघर तक की फ्लाइट परिचालन करने की अनुमति दे दी है. 70 सीटोंवाला विमान रांची से दोपहर 3 बज कर 20 मिनट पर उड़ान भरेगा और चार बज कर 15 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा समय सूची जारी कर दिया गया है. जिन लोगों को हवाई यात्रा करनी है, वह टिकट बुकिंग करा सकते हैं. इंडिगो की तरफ से दिल्ली, कोलकाता के बाद देवघर के लिए रांची से तीसरी उड़ान शुरू करने की घोषणा की गयी है. इसका शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है. रांची से देवघर के लिए प्रतिदिन फ्लाइट आपरेट करेगी. रांची से देवघर के लिए शिड्यूल जारी होने के साथ ही फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गयी है. टाइम टेबल के अनुसार देवघर से वही विमान शाम 4.45 मिनट पर उड़ान भरेगा और एक घंटे में रांची पहुंचेगी.इसका फेयर 2050 रुपये होगा है. पटना के लिए भी देवघर से फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news