धूमधाम से मनायी जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है जोरदार तैयारी

    धूमधाम से मनायी जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है जोरदार तैयारी

    जामताड़ा Jamtara : अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती को भव्य तरीके से मानायी जाएगी. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने एक विशेष बैठक का आयोजन किया है. मिहिजाम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन के आवास पर बैठक आयोजित की गई है. जिसमे जिले और प्रदेश स्तर की महिला मोर्चा की कई जानी माने नेत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसका मकसद अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान समाज सुधारक, प्रशासक और महिला शक्ति के प्रतीक को उनके गरिमामयी जिंदगी को जन-जन पहुचाया जा सके. इसके जरिए आने वाली पीढ़ियां उनसे एक प्रेरणा ले सके.

    अध्यक्ष आरती सिंह और उपाध्यक्ष बबीता झा रहीं मौजूद

    बैठक में महिला मोर्चा की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जिंदगी नारी शक्ति की अदभुत मिसाल रही है.  जिन्होंने न सिर्फ एक सफल प्रशासन चलाया, बल्कि समाज सेवा और मंदिरों के पुनर्निर्माण में भी अहम योगदान दिया. आरती सिंह ने ये भी कहा कि महिला मोर्चा उनकी जयंती को बड़े उत्सव के रूप में मनाएगी ताकि समाज में महिलाओं की भूमिका और सम्मान को और अधिक मजबूती दी जा सके.

    अहिल्याबाई होल्कर की जिंदगी का चित्रण

    इस अवसर पर महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता झा भी मौजूद रही. उन्होंने अहिल्याबाई की जिंदगी औऱ उनके किए काम के बारे में बताया. उनका कहना था कि आज के जमाने में महिलाएं अहिल्याबाई के आदर्शों को अपना ले तो समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं. उन्होंने सभी से अपील किया कि इस आयोजन में जोर-शोर से भागीदारी निभाए औऱ उनकी जयंति को ऐतिहासिक औऱ सफल बनाएं

    सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

    इस बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने भी अपनी बात इस जयंती को लेकर रखी . उन्होंने बताया कि उस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान, सामाजिक सेवा जैसे काम और सम्मान समारोह भी आयोजित की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं को उनकी कामायाबियों के लिए सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनकी जिंदगी को एक प्रेरणा मिले औऱ आगे अपनी मंजिल तय कर सके.

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी लिया हिस्सा

    इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने भी अहिल्याबाई होल्कर को नारी शक्ति का प्रतिक बताया. उनका कहना था कि उनका पूरा जिवन ही आदर्शों की अमिट छाप छोड़ गया . आज अगर उनका अनुसरण किया जाए तो किसी भी जिंदगी बदल और संवर सकती है.  

    आखिर में अध्यक्ष आरती सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक जयंती नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और पहचान का उत्सव भी होगा. उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं.इस बैठक में महिला मोर्चा के अन्य प्रमुख सदस्य कमल गुप्ता, मही लोकेश महतो, अनीता शर्मा, रंजू देवी, परिचय मंडल, गणेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार और सुझाव भी साझा किया.

    रिपोर्ट- शिवपूजन सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news