टाटा स्टील और यूनियन के बीच हुआ समझौता, पहली बार हुआ 20% से ज्यादा बोनस  

    टाटा स्टील और यूनियन के बीच हुआ समझौता, पहली बार हुआ 20% से ज्यादा बोनस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): टाटा स्टील के बोनस समझौते पर शुक्रवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच समझौता हो गया. पुराने फार्मूले के आधार पर ही अगले दो साल तक के लिए बोनस पर यूनियन और प्रबंधन ने हस्ताक्षर किए. समझौते के तहत लाभांश का 1.5 फीसदी प्रोफिटेबिलिटी बोनस पर समझौता होते ही टाटा स्टील के 117 वर्षों के सफरनामे का यह ऐतिहासिक बोनस समझौता रहा. इसका श्रेय यूनियम की पूरी टीम को दिया जा रहा है. इस ऐतिहासिक बोनस समझौता के बाद कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है.

    पहली बार हुआ 20% से ज्यादा बोनस

    बता दें कि कंपनी के इतिहास में 20% से ज्यादा बोनस आज तक नहीं हुआ था. वर्तमान यूनियन और प्रबंधन के बीच तालमेल के बाद 20% बोनस के अलावा 20 हजार अतिरिक्त मिलेगा. समझौते के तहत स्टील ग्रेड कर्मियों को अधिकतम 4 लाख 78 हजार 411 रुपए और एनएस ग्रेड कर्मियों को 1 लाख 36 हजार 527 रुपए. वहीं पूरी ड्यूटी करनेवाले एनएस ग्रेड कर्मियों को 61 हजार 448 रुपये मिलेगा. बताया गया कि बोनस की राशि 15 सितंबर को कर्मियों के खाते में चली जाएगी.

     



    Related News