अग्निवीर बहाली: 4500 अभ्यर्थियों में 475 ने जीती दौड़, हुए चयनित 

    अग्निवीर बहाली: 4500 अभ्यर्थियों में 475 ने जीती दौड़, हुए चयनित 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अग्निपथ योजना के तहत देशभर में अग्नि वीरों की बहाली हो रही है. झारखंड के  24 जिला के अभ्यर्थियों के लिए 5 से 22 सितंबर तक रांची के मोराबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में सेना भर्ती रैली हो रही है. इसी कड़ी में बुधवार को खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ और लातेहार के 4500 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए. इसमें केवल 475 ही सफल हुए. बहाली के निदेशक कर्नल राकेश कुमार रहे. जानकारी के अनुसार चारों जिला के 5300 युवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. लेकिन 4500 आए. वहीं गुरुवार को दुमका, गढ़वा और जामताड़ा के 5300 अभ्यर्थियों ने दौड़ में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. 

    www.joinindianarmy.nic.in पर मिलेगी बहाली से जुड़ी सभी जानकारी 

    अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने ऑफिशल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in लॉन्च किया है. जिस पर उन्हें हर सवाल का जवाब मिलेगा.वेबसाइट पर साफ तौर पर बताया गया है कि सामान्य जाति वाले अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी सहित जिन्हें बहाली में छूट मिलनी है, उन्हें ही संबंधित प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news