Big Breaking:- फिर धनबाद की धरती पर खूनी संघर्ष , कोलडंप के वर्चस्व को लेकर भिड़े एटक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के समर्थक  

    Big Breaking:- फिर धनबाद की धरती पर खूनी संघर्ष , कोलडंप के वर्चस्व को लेकर भिड़े एटक ढुल्लू महतो और संयुक्त मोर्चा के समर्थक

    बीसीसीएल एरिया 5 के सिजुआ मोदीडीह कोलयरी में संचालित तेतुलमुड़ी कोल डम्प में वर्चस्व को लेकर एटक ढुलू महतो और संयुक्त मोर्चा के समर्थक आपस मे भिड़े. दोनों पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ. बताया जा रहा है कि 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई . इस दौरान  बमबाजी भी हुई और 6 जिंदा बम भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही कारतूस का खोखा भी मिला है. मजिस्ट्रेट और मीडिया के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप है और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है.  सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है और पूरा कोलडंप इलाका पुलिस छावनी में बदल गया है. 

     



    Related News