झरिया विधायक के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम सफाई कर्मियों का धरना समाप्त,आश्रितों को जल्द नियोजन देने का आश्वासन

    झरिया विधायक के हस्तक्षेप के बाद नगर निगम सफाई कर्मियों का धरना समाप्त,आश्रितों को जल्द नियोजन देने का आश्वासन

     धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी के करीब 550 सफाईकर्मियों का जनता श्रमिक संघ के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथे झरिया विधायक सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री रागिनी सिंह और पुर्व विधायक संजीव सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी के अधिकारियों के साथ घण्टों चली बैठक के बाद शुक्रवार को धरना समाप्त हो गया.

    आश्रितों को जल्द नियोजन देने का आश्वासन

    धरना के चौथे दिन मौके पर पहुंची झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह का कंपनी पदाधिकारियों के साथ घंटो चले वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मियों की तमाम मांगों पर सहमति बनने और मृत आश्रितों को जल्द से जल्द नियोजन देने का आश्वासन मिलने के बाद निगम के सफाई कर्मियों ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया.

    पढ़े विद्यार्थी रागिनी सिंह ने क्या कहा

    वहीं, जानकारी देते हुए विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव  सिंह ने कहा कि नगर निगम के प्रशासक मजदूरों के हित के लिए कोई भी काम नहीं करते है, जिसकी वजह से आज मजदूरों को यह कदम उठाना पड़ा जबकि मजदूरों की मांग जायज है, उनके हक और अधिकार के लिए जनता मजदूर संघ हमेशा उनके साथ है उन्होंने कहा कि आज मजदूर की मांगों को लेकर प्रबंधन से हुई वार्ता सफल रही और कंपनी के द्वारा सभी मांगों को मान लिया गया है.

    चार दिन से चल रहा था धरना

    बता दें कि नगर निगम के सफाई कर्मियों और नगर निगम की आउटसोर्स कंपनी रेमकी प्रबंधन के साथ ओवर टाइम, मजूदरी के साथ दुर्व्यवहार और दो कर्मियों की मौत के बाद उनके आश्रितों को नियोजन को लेकर तनातनी चल रही.जिसकों लेकर सफाई कर्मी पिछले चार दिनों से नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news