जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिफिट के आदर्श नगर में देर रात अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद टेल्को पुलिस हरकत में आई और मात्र कुछ ही घंटे में दो अपराधियों को मानिफिट के पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं. वहीं देर रात गोली चालने की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गईं है और कैमरे में साफ दिख रहा है कि अपराधियों द्वारा मानिफिट के आदर्श नगर में गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. साथ ही इस मामले मे पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सागर उपाध्याय और किशान पंजीयन को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल दोनों को टेल्को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


