हाउसिंग कॉलोनी में मरीज की मौ'त के बाद परिजनों का हंगामा 

    हाउसिंग कॉलोनी में मरीज की मौ'त के बाद परिजनों का हंगामा

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी में आज एक मरीज की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ.  सूचना पाकर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ.  जानकारी के अनुसार हाउसिंग कॉलोनी के धन्वंतरी क्लीनिक में बिशुनपुर निवासी धर्मवीर कुमार का 3 सालों से इलाज चल रहा था. 

    आज धर्मवीर कुमार अपनी पत्नी के साथ इंजेक्शन लेने धन्वंतरी क्लीनिक पहुंचे.  सूत्रों के अनुसार इंजेक्शन लेने के दौरान वह बेहोश हो गए.  उसके बाद आनन-फानन में उन्हें ऑक्सीजन दिया जाने लगा लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल  नहीं दिखी.   बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गई है.  उसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.  मौके पर पहुंची पुलिस कारणों की जांच में जुटी है. 

    रिपोर्ट : प्रकाश ,धनबाद 



    Related News