गिरिडीह में कोरोना की दस्तक फिर, छह महीने बाद मिले तीन नए केस- जानिये देश का ताजा आंकड़ा भी


गिरिडीह (GIRIDIH): देश कोरोनो महामारी से लगभग आज़ाद हुआ ही था कि कोविड ने फिर दस्तक दे दी है. अचानक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. गिरिडीह भी इससे अछूता नहीं है. करीब छह महिने बाद यहां तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इसकी पुष्टि गिरिडीह स्वास्थ विभाग ने गुरुवार को की है. जिले में कोरोना का आखिरी केस फरवरी में सामने आया था.
यह भी पढ़ें:
चिंता की बात
स्वास्थय विभाग के सूत्रों की मानें तो पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में तीन नए केस सामने आए हैं. जिसमें सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाके से 2, तो डुमरी से 1 नया केस सामने आया है. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. तीनों ही दूसरे राज्य से ट्रैवल कर गिरिडीह पहुंचे हैं. हांलाकि तीनों में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण मौजूद नहीं थे. लेकिन शक पर जब तीनों ने सैंपल जांच कराया तो तीनो एंटीजन और ट्रूनेट में महामारी से संक्रमित पाएं गए.
संक्रमण के बाद विभाग हुआ अलर्ट
इधर जिले में मिले तीन संक्रमित के बाद स्वास्थ विभाग भी अब अलर्ट हो चुका है. फिलहाल, तीनो संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है. इसके बाद स्वास्थ विभाग ने टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की बात भी कही है. लेकिन जिले में आरटीपीसीआर सैंपल जांच कीट की लिमिटेड स्टॉक ही होना चिंता की बात हैं. पिछले मौजूद स्टॉक में से बचे कीट से जांच कराने आ रहे संक्रमित की जांच हो रही है. लिहाजा, संक्रमित पर स्वास्थ विभाग की पैनी नजर बनी हुई है.
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 3233 मरीज अधिक है. वहीं इस दौरान 38 मरीजों की जान चली गई. बता दें कल के आंकड़े में 16,906 मामले सामने आए थे और 45 मरीजों की मौत हुई थी. हालांकि, बीते 24 घंटों में 16,482 लोग डिस्चार्ज भी हुए. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,076 हो गई है जो कि कल की तुलना में 3, 619 अधिक है. महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,55,57 लोगों की मौत हुई है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+