पेट्रोल, डीजल के बाद अब कोयला भी होगा महंगा, कोल इंडिया ने दिए संकेत


धनबाद(DHANBAD): लीजिए पेट्रोल, डीजल के बाद अब कोयले की कीमत में भी वृद्धि के संकेत है.कोल इंडिया का दावा है कि 4 सालों में कोयले के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. मंगलवार को कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कंपनी के एजीएम में निवेशकों के सवाल पर बोलते हुए कहा कि 4 साल में कोयले की कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है. इधर संभावित कोयला वेतन समझौते से कोयले कंपनियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, इसलिए कोल इंडिया के सभी स्टेक होल्डर से विचार विमर्श कर कोयले की कीमत को संशोधित करने की तैयारी चल रही है. बताया गया कि डीजल एवं एक्सप्लोसिव की कीमतों में वृद्धि के कारण कोयले का उत्पादन लागत भी अधिक हुआ है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कोयले की कीमत अधिक हुई है. लेकिन अभी कोल इंडिया पुरानी दर पर कोयला बेच रही है. लेकिन अब दाम बढ़ाना जरूरी दिख रहा है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+