राजभवन से आदेश के बाद प्रो.भोई ने छोड़ा कुलपति आवास, अपनी गाय को छोड़ परिवार के साथ जल्दबाजी में क्यों चले गए कुलपति, जानिए 

    राजभवन से आदेश के बाद प्रो.भोई ने छोड़ा कुलपति आवास, अपनी गाय को छोड़ परिवार के साथ जल्दबाजी में क्यों चले गए कुलपति, जानिए 

    धनबाद(DHANBAD): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुखदेव भोई बहुत जल्दबाजी में धनबाद से गए. एक वर्ष 4 महीने का कार्यकाल उनका विवादों से घिरा रहा.उनकी गाय को कौन देखेगा,उसका भी इंतजाम कर नहीं गए. 22 जून 2022 को उन्होंने पदभार ग्रहण किया था. और 13 अक्टूबर 2023 को राज्यपाल के निर्देश पर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया. साथ ही उन्हें उनके मूल विश्वविद्यालय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के लिए रिलीव कर दिया गया. कुलपति के खिलाफ लगातार शिकायतें राजभवन को पहुंच रही थी. लेकिन अभी हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू के विधायक राज्यपाल से मुलाकात की थी और शिकायतों का पुलिंदा सौंपा था.तो क्या उन्हें हटाने का यही तात्कालिक कारण बना.

    स्वया साल में कुलपति पर लगे कई आरोप 

    वैसे उनके ऊपर सवा साल में ही आरोपों का पुलिंदा तैयार हो गया था. बीसीसीएल कैंपस में क्वार्टर होने के बावजूद हाउस रेंट लेने का उन पर आरोप था. बिना किसी नियमों का पालन किए कैंपस में मैनपॉवर सप्लाई और कैंटीन का टेंडर अपने लोगों को आवंटित करने का भी आरोप था. B.Ed कॉलेज से पैसा मांगने और कॉलेजों को फीस बढ़ाने की अनुमति देने का भी आरोप लगा. बिना प्रक्रिया अपनाए बड़े पैमाने पर वस्तुओं की खरीद की भी शिकायत थी. इसके अलावे उनके खिलाफ कई आरोप थे. कल आदेश मिलते ही वह धनबाद छोड़ दिए .शुक्रवार को लगभग 12:30 बजे रजिस्ट्रार को ईमेल मिला. उसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में कानाफूसी शुरू हुई.जानकारी के अनुसार प्रोफेसर शुखदेव भोई कैंपस में ही अवस्थित कुलपति आवास पहुंचे. उसके बाद वहां से निकल गए. चर्चा है कि वह बिना कोई सामान लिए खाली हाथ निकल गए. उसके बाद  यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट में कुलपति आवास व चेंबर में ताला लगा दिया.

    विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों में खुशी 

    शाम 4 बजे के बाद रजिस्ट्रार के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कई कर्मी कुलपति आवास पहुंचे. कुलपति आवास में उपलब्ध सभी समान की  लिस्ट बनाई गई. जाने में बहुत जल्दबाजी दिखाई गई. क्या किसी हंगामा की भी आशंका उन्हें थी. इसलिए वह जल्दी निकल गए. स्टॉक एंट्री करवाने के लिए पहुंचे कर्मी तब थोड़ी देर के लिए परेशानी में पड़ गए जब कुलपति आवास में एक गाय मिली. गाय की एंट्री कैसे करें, इसको लेकर लोग परेशानी में पड़ गए .फिर लोगों ने कहा कि अब हम लोग गाय की सेवा करेंगे. वैसे कुलपति पद से  उनको  हटाने जाने की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में शिक्षकों ने शुक्रवार को खुशी मनाई. मुक्ति दिवस मनाया. छात्र संघ ने भी खुशियां जताई.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news