धनबाद के महुदा के बाद बोकारो में भी पकड़ाई अवैध गन फैक्ट्री,दोनों के संचालकों का कनेक्शन खंगाल रही स्पेशल टीम

    धनबाद के महुदा के बाद बोकारो में भी पकड़ाई अवैध गन फैक्ट्री,दोनों के संचालकों का कनेक्शन खंगाल रही स्पेशल टीम

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के महुदा में अवैध गन फैक्ट्री पकड़ाने के बाद बोकारो में भी मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई है. दोनों में क्या कनेक्शन है, इसकी जांच चल रही है. 

    कोलकाता एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने बेरमो के जरीडीह बाजार के एक गोदाम में छापेमारी कर अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस टीम को यहां से 12 निर्मित पिस्टल, कई अर्ध निर्मित हथियार, लोहे की सामग्री, लोहे के प्लेट ,एक लेथ मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है. इसके अलावा विभिन्न ब्रांड के नकली अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. आश्चर्य की बात है कि जहां अवैध आर्म्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है. वह भीड़भाड़ वाला रिहायशी इलाका है. 

    बता दें कि 15 दिन पहले कोलकाता एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने महुदा में अवैध गन फैक्ट्री पकड़ी थी. बिहार के मुंगेर से आए कारीगर भी गिरफ्तार किए गए थे.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news