युवक की हत्या कर लाश नाले में फेंका, जानिए कहां और कब का है मामला 

    युवक की हत्या कर लाश नाले में फेंका, जानिए कहां और कब का है मामला 

    धनबाद(DHANBAD): टुंडी प्रखंड के बरवातांड पंचायत निवासी परमेश्वर मुर्मू के इकलौते पुत्र सुशील मुर्मू की शनिवार की देर रात हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद लाश को एक नाले में फेंक दिया गया था. यह लाश रामनगर और पिपराटांड़ के बीच नाले से बरामद की गई है. सुशील मुर्मू हर रोज की तरह अकेले कमरे में सोया था. रात को कब घर से निकला, इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी. जब सुबह उसका दरवाजा खुला हुआ देखा गया तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की. तभी सूचना मिली कि नाले के पास लाश पड़ी हुई है. 

    घर वालो की चिल्लाहट सुन जुटे ग्रामीण 

    घर वाले पहुंचे तो लाश देख चिल्लाने लगे. चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए और इसकी जानकारी टुंडी पुलिस को दी. टुंडी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या क्यों की गई, कैसे वह घर से बाहर निकला, यह सब ऐसे प्रश्न है जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. परमेश्वर मुर्मू का वह इकलौता पुत्र था. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. धनबाद जिला आजसू कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो ने ग्रामीण एसपी से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news