होली के बाद JAC लेगा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा, फरवरी में होगा प्रैक्टिकल

    होली के बाद JAC लेगा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा, फरवरी में होगा प्रैक्टिकल

    रांची (RANCHI) झारखंड में मैट्रिक और इंटर के परीक्षा होली के बाद होगी. परीक्षा की संभावित तिथी 14 मार्च से है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा लेने की संभावित तिथि लगभग तय कर ली है. जैक के चेयरमैन अनिल कुमार महतो ने स्पष्ट किया है की शिक्षा विभाग के निर्देष के अनुसार मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होली के बाद होंगी. होली में परीक्षार्थी और शिक्षक त्योहार मनाने अपने घर जाते हैं, जिससे त्योहार और परीक्षा में कुछ दिन के अंतराल  की आवश्यकता है. इसलिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट  की परीक्षाएं मार्च अप्रैल तक होगी. और प्रैक्टिकल और इंटरनल मूल्यांकन फरवरी में ही ले लिया जाएगा. पूरे सिलेबस से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं ली जायेंगी. 50 प्रतिशत सवाल ऑब्जेक्टिव होगा, जिनका जवाब ओएमआर शीट पर देना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news