'नियर मिस ' कार्यशाला में दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

    'नियर मिस ' कार्यशाला में दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

    धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के लोदना के जीअलगोड़ा  सभागार में आज 'नियर मिस ' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई.  लोगों को 'नियर मिस'  के बारे में जागरूक किया गया.  जिससे कि 'नियर मिस'  से होने वाली दुर्घटनाओं को जड़ से खत्म किया जा सके.  'नियर मिस'  पर चर्चा करते हुए बताया गया कि यह  एक ऐसी दुर्घटना है, जिसमें इंसान बाल बाल बच जाता है और जैसे ही हम किसी दुर्घटना में बाल-बाल बचते हैं ,कहीं ना कहीं किसी  अनदेखी की वजह से ही ऐसा  होता है.

     उसी अनदेखी को दूर करने के लिए हम सुरक्षात्मक कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं तक नहीं पहुंच सके. इस कार्यशाला में  एम कुंडू ,परियोजना पदाधिकारी, दिनेश मीणा, सुरक्षा पदाधिकारी, योगेश्वर सिंह, आर एस राम, अभियंता एवं सुखबाल सिंह  ,सीनियर ओवरमैन, सुरक्षा शामिल थे. 
     जयरामपुर कोलियरी की सभी शाखाओं के सुपरवाइजर, कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया. 



    Related News