झारखंड में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभा स्थल का लिया जायजा

    झारखंड में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभा स्थल का लिया जायजा

    रांची(RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खूंटी दौरा 15 नवंबर को है. इस दौरे को लेकर जिला से लेकर राज्य के वरीय अधिकारी अलर्ट पर हैं. खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान का आज मुख्य सचिव, डीजीपी नीरज सिन्हा सहित आईजी, आईजी अभियान, डीआईजी ने जायजा लिया. मैदान का जायजा लेने के बाद सभी अधिकारी बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलीहातू पहुंचे. दोनों जगहों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे. खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभा को संबोधित करेगी वहीं उलीहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.

    इस दौरे के पूर्व राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. राष्ट्रपति के दौरे की जिम्मेवारी चार आईएएस अधिकारियों को दि गई है. इसके पूर्व सोमवार को भी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जाना था. द्रौपदी मुर्मू पहली बार राष्ट्रपति बनने के बाद झारखंड आ रही है.यह झारखंड के लिए बेहद खास है क्योंकि राष्ट्रपति का झारखंड से गहरा लगाव है. छह वर्षों तक द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रही थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news