श्रावणी मेला: Railway चलाएगा अतिरिक्त ट्रेन, कहां से कहां से चलेगी रेल- देखें पूरी लिस्ट

    श्रावणी मेला: Railway चलाएगा अतिरिक्त ट्रेन,  कहां से कहां से चलेगी रेल- देखें पूरी लिस्ट

    देवघर (DEOGHAR): रेलवे ने राजकीय श्रावणी मेला के मद्देनजर भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है. रेलवे 14 जुलाई से 12 अगस्त 2022 तक जसीडीह, बैद्यनाथधाम और देवघर के लिए निम्नलिखित ट्रेनों की व्यवस्था की है.

    विशेष ट्रेनों का संचालन: मेला अवधि के दौरान पूर्व रेलवे, आसनसोल और पटना के बीच 03 जोड़ी विशेष ट्रेनें और जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच 04 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा.

    03507 आसनसोल-पटना स्पेशल दिनांक 15.07.2022, 22.07.2022, 29.07.2022, 05.08.2022 और 12.08.2022 को 16:50 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:10 बजे पटना पहुंचेगी और 03508 पटना-आसनसोल स्पेशल 15.07.2022, 22.07.2022, 29.07.2022, 05.08.2022 और 12.08.2022 को 23:55 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 07:40 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

    03509 आसनसोल-पटना स्पेशल 12.07.2022, 19.07.2022, 26.07.2022, 02.08.2022 और 09.08.2022 को 16:50 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:10 बजे पटना पहुंचेगी और 03510 पटना-आसनसोल स्पेशल 12.07.2022, 19.07.2022, 26.07.2022, 02.08.2022 और 09.08.2022 को 23:55 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 06:05 बजे आसनसोल पहुंचेगी.

    03511 आसनसोल-पटना स्पेशल 13.07.2022, 18.07.2022, 20.07.2022, 25.07.2022, 27.07.2022, 01.08.2022, 03.08.2022, 08.08.2022 और 10.08.2022 को 16:50 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:10 बजे पटना पहुंचेगी और 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 13.07.2022, 18.07.2022, 20.07.2022, 25.07.2022, 27.07.2022, 01.08.2022, 03.08.2022, 08.08.2022 और 10.08.2022 को 23:55 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 06:05 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में रुकेंगी.

    मेमू स्पेशल ट्रेनें:

    बैद्यनाथधाम के लिए मेमू स्पेशल ट्रेनें जसीडीह से 21:00 बजे, 18:50 बजे, 15:45 बजे और 13:35 बजे प्रस्थान करेंगी और क्रमश:, 21:20 बजे, 19:05 बजे, 16:05 बजे  और 13:55 बजे बैद्यनाथधाम पहुंचेंगी और जसीडीह के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन बैद्यनाथधाम से 14:05 बजे, 16:15 बजे, 19:15 बजे एवं 21:30 बजे प्रस्थान करेगी और क्रमश: 14:25 बजे, 16:30 बजे, 19:35 बजे और 21:50 बजे जसीडीह पहुंचेगी और मेला अवधि के दौरान ये मेमू स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी.

    ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव: निम्नलिखित ट्रेनें सुल्तानगंज में निम्नानुसार अतिरिक्त समय तक ठहरेंगी: -

    12253 यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक), 12254 भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस (साप्ताहिक), 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) और 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) मेला अवधि के दौरान अपने निर्धारित दिनों में सुल्तानगंज में 02 (दो) मिनट तक ठहरेंगी.

    ठहराव की अवधि: 12305/12306 राजधानी एक्सप्रेस, 12273/12274 दुरंतो एक्सप्रेस, 12023/12024 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12303/12304 पूर्वा एक्सप्रेस, 12359/12360 गरीब रथ एक्सप्रेस और 12235/12236 हमसफ़र एक्सप्रेस को छोड़कर सभी मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें जिनका ठहराव जसीडीह में 5 मिनट से कम है, मेला अवधि के दौरान जसीडीह में उनका ठहराव 5 मिनट तक के लिए बढ़ाया जाएगा.

    ट्रेनों का विस्तार: मेला अवधि के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों का विस्तार निम्नानुसार किया जाएगा-

    03480 किऊल-जमालपुर डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को सुल्तानगंज तक बढ़ाया जाएगा और यह ट्रेन 00:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी.

    03634 सुल्तानगंज-देवघर पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से दुमका के लिए चलेगी और ट्रेन जमालपुर से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और 13:25 बजे दुमका पहुंचेगी तथा 03633 देवघर-सुल्तानगंज पैसेंजर ट्रेन दुमका से जमालपुर के लिए चलेगी और ट्रेन दुमका से 14:00 बजे प्रस्थान करेगी और 21:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें देवघर और दुमका के बीच घोरमारा और बासुकीनाथ में भी रुकेंगी. इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नियमित ट्रेनों को बढ़ाया जाएगा.

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news