कांग्रेस पार्टी में बगावत करने वालों पर होगी कार्रवाई, छह नेताओं को निष्कासित करने की की गई अनुशंसा

    कांग्रेस पार्टी में बगावत करने वालों पर होगी कार्रवाई, छह नेताओं को निष्कासित करने की की गई अनुशंसा

    रांची (RANCHI): झारखंड कांग्रेस में बगावत करने वाले नेताओं पर अनुशासन कमिटी कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है. संगठन से अलग पार्टी अध्यक्ष पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के छह नेताओं को निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है.

    सात नेताओं नोटिस,  चार का जवाब नहीं

    प्रेस वार्ता के दौरान अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दिनों अनुशासनहिंता के कारण सात कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था. जिसमें तीन लोगों के नोटिस का जवाब मिला है. इसके अलावा आलोक दुबे सहित अन्य तीन ने जवाब नहीं दिया है. आलोक दुबे की ओर से समय की मांग की गई है.  वहीं राकेश तिवारी, अनिल कुमार ओझा के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी. इनके जवाब को स्वीकार किया गया है. वहीं साधु सरन गोप पर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए पार्टी से निकालने के लिए अनुशंसा कर दी गई है. इसके अलावा आलोक दुबे सहित सभी को छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित करने के लिए अनुशंसा की गई है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news