Action against crime :धनबाद जेल में अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, फ़ोन पहुंचाने वाले नपेंगे 

    Action against crime :धनबाद जेल में अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, फ़ोन पहुंचाने वाले नपेंगे

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जेल से  अब अपराधियों की मनमानी नहीं चलेगी.  धनबाद मंडल कारा में आने वाले हर सामान  की जेल अधीक्षक के नेतृत्व में स्कैनर से जांच होगी.  हर महीने मंडल  कारा  में बड़े पैमाने पर छापेमारी होगी.  उपायुक्त  वरुण रंजन ने जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे को हमेशा चालू रखने  और जहां ब्लाइंड स्पॉट हैं , उनको चिन्हित कर उसे सीसीटीवी कैमरे की जद  में रखने  के साथ 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने का निर्देश दिया है.  साथ ही जेल परिसर के सभी वार्ड एवं सेल पर विशेष निगरानी रखने तथा मंडल कारा परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने  का निर्देश दिया है. 

    शनिवार को की समीक्षा बैठक 

    उपायुक्त  धनबाद मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर शनिवार को  वरीय पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  कमलाकांत गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एक  अमर कुमार पांडेय, जेल सुपरीटेंडेंट सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मंडल कारा में बंदियों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग की शिकायत पर उन्होंने बंदी तक मोबाइल फोन पहुंचाने वाले जेल कर्मचारी को चिन्हित कर उनपर  कड़ी कार्रवाई करने तथा बंदियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों की विशेष सूची तैयार करने को कहा है. बैठक के दौरान उपायुक्त में जेल की विद्युत व्यवस्था, हाई मास्ट लाइट, अलार्म सिस्टम, नियमित रूप से मॉक ड्रिल करने, पानी, बंदियों की पढ़ाई-लिखाई, वैसे बंदी, जो प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना चाहते है, इत्यादि की समीक्षा की. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     


     

     



    Related News