एसिड अटैक से दहला साहिबगंज, एक ही परिवार के चार लोग घायल

    एसिड अटैक से दहला साहिबगंज, एक ही परिवार के चार लोग घायल

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र फिर एक बार अहले सुबह करीब 3 बजे एसिड अटैक की घटना से दहल गया है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राजमहल शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के समीप अर्ध निर्मित मार्केट कांप्लेक्स के छत पर सो रहे एक परिवार पर एसिड फेक कर हमला किया गया. इस हमले में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल हुए लोगों में 60 वर्षीय फुलवानो बेवा, 35 वर्षीय हसीन बीवी, 25 वर्षीय आलम शेख और 15 वर्षीय शबनम खातून शामिल है. जिनको राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में तत्कालीन उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

    जांच में जुटी पुलिस

    इधर घटना को लेकर राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने बताया कि एसिड अटैक की घटना की जांच थाना पुलिस एवं प्रशासन गंभीरता पूर्वक कर रही है. घटना से जुड़ी सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. वहीं फॉरेंसिक टीम एवं सीसीटीवी फुटेज को भी प्रशासन खंगाल कर जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news