मुखिया पति ने नाबालिग बच्ची को कैसे बनाया शिकार, जानिए दर्द की दास्तान

    मुखिया पति ने नाबालिग बच्ची को कैसे बनाया शिकार, जानिए दर्द की दास्तान

    गिरिडीह(GIRIDIH): जिले में गुरुवार की दोपहर एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ मुखिया पति मिक्कू मंडल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

    कैसे दिया घटना को अंजाम

    दरअसल, आठ साल की बच्ची अपनी मां के साथ नहाने नदी गई हुई थी. इसी दौरान बिरनी के खेड़वारा पंचायत की मुखिया भी नदी नहाने आई लेकिन उसने साबुन घर पर ही छोड़ दिया. जिसके बाद मुखिया कंचन देवी ने उस नाबालिग बच्ची को साबुन लाने अपने घर भेज दी. जहां उस बच्ची को मुखिया की 10 साल की बेटी ने साबुन दे दिया. जिसके वो बच्ची मुखिया के घर से बाहर निकलने लगी. जैसे ही बाहर निकल रही थी तभी मुखिया कंचन देवी का पति और आरोपी मिक्कू घर से निकलते बच्ची का हाथ पकड़ कर उसे अपने घर के बाथरूम ले गया. जहां आरोपी ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद आरोपी मिक्कू मंडल ने बच्ची को धमकाते हुए कहा कि अगर वो किसी को इसके बारे में बताई तो उसे जान से मार देगा, इससे बच्ची सहम गई और दुबारा नदी पहुंची लेकिन बच्ची के शरीर से खून बहता देख जब उसकी मां ने उससे पूछा तो बच्ची ने सारी बाते बताई. इसके बाद घटना की चर्चा पूरे गांव में फैल गई.

    ये भी देखें:

    राजीव कुमार कैश कांड मामला: पश्चिम बंगाल पुलिस से ED ने टेकओवर किया केस

    बच्ची को रेफर किया गया धनबाद

    घटना की जानकारी मिलते ही बिरनी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुखिया पति फरार बताया जा रहा है. जबकि देर शाम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालात को गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news