बोकारो में बीएस सिटी थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े की पिटाई, हिरासत में आरोपी

    बोकारो में बीएस सिटी थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े की पिटाई, हिरासत में आरोपी

    बोकारो(BOKARO): जिले के सेक्टर-3 के रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने मिलकर बीएस सिटी थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े की पिटाई कर दी. इस पिटाई में थाना प्रभारी घायल हो गई. घायल थाना प्रभारी को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

    हिरासत में लिए गए आरोपी

    वहीं, परिवार के तीन महिला और दो पुरुष सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील के वॉटर सप्लाई विभाग के द्वारा सेक्टर 3E के आवास संख्या 559 में काम करने पहुंचे थे. इसी दौरान नीचे रहने वाले 5 लोगों ने काम करने से मना कर दिया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बोकारो एसपी को दी. बोकारो एसपी की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंची और काम नहीं करने देने की वजह पूछी. इस दौरान परिवार के लोग थाना प्रभारी से उलझ पड़े. इस दौरान दो लड़की, उसकी मां भाई और एक अन्य युवक ने महिला थानेदार पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस जवानों ने सभी को हिरासत में ले लिया.

    स्थानीय लोगों ने भी परिवार के खिलाफ कराया आवेदन

    वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि ये परिवार सभी को केस में फंसाने की धमकी दिया करते हैं. कई नाबालिग बच्चों को भी दुष्कर्म के आरोप में फंसा चुके हैं. स्थानीय लोग थाने पहुंचकर पूरे परिवार के खिलाफ आवेदन दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news