पाकुड़ में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीजीआर कोल कर्मचारी को दी धमकी

    पाकुड़ में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीजीआर कोल कर्मचारी को दी धमकी

    पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले में रंगदारी मांगने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बीजीआर कोल कंपनी के एक कर्मचारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

    मामला तब सामने आया जब आरोपी ने कंपनी के कर्मचारी को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए बड़ी रकम की मांग की. डर के कारण कर्मचारी ने तुरंत अमड़ापाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान टेक्निकल सेल की मदद से कॉल डिटेल और अन्य सबूतों का विश्लेषण किया गया. इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

    गिरफ्तार आरोपी गोड्डा जिले का निवासी बताया जा रहा है. अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि यह धमकी और रंगदारी मांगने की घटना 21 तारीख को हुई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

    साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल तो नहीं हैं. पुलिस की ओर से कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना का पर्दाफाश किया जा सके.है.

    रिपोर्ट : विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news