विजयादशमी के दिन दुमका में हादसा, मिट्टी के ढेर में दबकर दो बच्चे की मौत, इलाके में पसरा मातम 

    विजयादशमी के दिन दुमका में हादसा, मिट्टी के ढेर में दबकर दो बच्चे की मौत, इलाके में पसरा मातम

    दुमका(DUMKA): दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच एक दुमका से एक दुखद घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि देवघर बासुकीनाथ NH पर विजयादशमी के दिन एक बहुत ही दुखद घटना घटी. जहां एक तरह लोग माँ दुर्गा को विदाई दे रहे थे और रावण दहन की ख़ुशियाँ मना रहे थे. वहीं दूसरी तरफ़ एक परिवार में उस वक्त मातम पसर गया जब एक परिवार को दो बच्चे की मौत की खबर सामने आयी. मिली जानकारी के अनुसार बासुकीनाथ देवघर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन NH पर जोगिया मोर के पास मिट्टी का एक बड़ा ढेर पड़ा हुआ था. मिट्टी के ढेर पर कुछ बच्चे बैठकर खेल रहे थे. तभी मिट्टी का ढेर भड़भड़ाकर ढह गया और दो बच्चे उसमे दब गये. जिससे बच्चे की मिट्टी में दबकर मौत हो गई.  इसकी जानकारी मिलते ही परिजन ने पोकलेन और जेसीबी मशीन को बुलाकर मिट्टी को हटवाया लेकिन तब तक दम घुटने से दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में मातम पसर गया है.  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँचकर जांच में जुट गई है. 



    Related News