दुर्घटना ! कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर

    दुर्घटना ! कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर, बाइक सवार दो युवक गंभीर

    बोकारो (BOKARO) : नावाडीह थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया. वहीं सूचना पर थाना प्रभारी और एएसआई घटनास्थल पहुंचे और मामले का जायजा लिया.

     पुलिस की प्रशंसा

    प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो तेज रफ्तार में बाइक ने सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मार दी जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जिसके बाद एएसआई भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं दोनों घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई को देखते हुए उनकी प्रशंसा भी की.

    रिपोर्ट : प्रकाश, कुमार, बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news