दुर्घटना : बाइक और गांड़ी में भीषण टक्कर, एक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर

    दुर्घटना : बाइक और गांड़ी में भीषण टक्कर, एक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर

    बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले के तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत तीन नम्बर कृष्णा मंदिर के पास गोमिया-तेनुघाट मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल और चार चक्का वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें मोटरसाइकिल सवार जैनामोड़ के बांधडीह निवासी जगरनाथ साव गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों के सूचना पर घायल को 108 एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले जाया गया. जहां चिकित्सक शिवानी सिंह ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

    राशन का आर्डर लेने के लिए निकले थे दोनों घायल

    जानकारी के अनुसार घायल जगरनाथ साव और उसका साथी तारापोदो गोस्वामी जैनामोड़ के एक राशन होलसेल दुकान में काम करते हैं. वे दोनों विभिन्न क्षेत्रों में राशन सहित अन्य चीजों का आर्डर लेने के लिए जैनामोड़ से मोटरसाइकिल में सवार होकर निकले थे. वे तेनुघाट के दुकानों में आर्डर लेने के पश्चात साड़म की ओर जा रहे थे. तभी तीन नम्बर कृष्णा मंदिर के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे चार चक्का वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जगरनाथ साव की स्थिति काफी गंभीर है. जिसे देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बोकारो रेफर कर दिया है.

    रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया/ बोकारो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news