दुर्घटना ! बोल्डर लोड ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

    दुर्घटना ! बोल्डर लोड ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

    दुमका (DUMKA): दुमका के शहरपुर गांव के पास एक बोल्डर लोड हाईवाबंद खदान के पास जा गिरा. हादसे में किसी की जान जाने की खबर सामने नहीं आई है. बता दें कि दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सालबोना पहाड़ के पास पत्थर खदान से बोल्डर लोड कर जा रहा था हाईवा.वैसे थाना प्रभारी संजय सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी की मौत नहीं हुई है. अंधेरा होने की वजह से कल रात रेस्क्यू नहीं किया जा सका. आज थाना से पुलिस बल को स्थल पर भेजा गया है. 

    करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति

    बता दें कि शिकारीपाड़ा क्षेत्र में काफी संख्या में पत्थर खदान बंद पड़ा है. बंद होने के कारण पत्थर खदानों में पानी भर गया है. कई बार पत्थर खदान में ट्रक और मजदूर के गिरने से मौते हो चुकी है. दुर्घटना के बाद हाई तौबा मचाया जाता है. लेकिन दुर्घटना से बचाव के लिए बंद पड़े खदानों की घेराबंदी नहीं की जा रही है. पत्थर खदानों से जिला खनन विभागों को करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है. इसके बाद भी किसी प्रकार की कोई सुरक्षा-व्यवस्था का नहीं होना कई सवालों को जन्म देता है. 

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news