रिश्वत लेते सरकारी कर्मी को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा, जानिए कहां का है मामला 

    रिश्वत लेते सरकारी कर्मी को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा, जानिए कहां का है मामला 

    रांची(RANCHI): भ्रष्टाचार विरोधक ब्यूरो यानी एसीबी एक सरकारी कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह मामला पलामू का है. पलामू के एसडीओ ऑफिस में कार्यरत पेशकार अशोक कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने 30 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. पलामू प्रमंडल स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को आवेदन दिया था कि उनसे एक जायज काम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी यानी एसडीओ के पेशकार अशोक कुमार घूस मांग रहे हैं. ब्यूरो के अधिकारियों ने पहले इस शिकायत का सत्यापन किया तो मामला सच प्रतीत हुआ. उसके बाद मंगलवार को जाल बिछाकर रिश्वतखोर पेशकार को गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news