नाराज छात्रों ने प्राचार्य को सुनाई खरी-खरी, जानिए कहां का है मामला
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पीके रॉय कॉलेज इकाई ने आज सोमवार को छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य से बात की. जिन मुद्दों पर मुख्य रूप से बातचीत हुई, उनमें इंटरमीडिएट की कक्षाओं को संचालित कराने, ग्रेजुएशन के विभिन्न सेमेस्टर की कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने, कॉलेज कैंपस मैं शौचालय एवं विभिन्न जगहों पर सफाई, नए विद्यार्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आ रही परेशानी प्रमुख थे. विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि इंटरमीडिएट में कक्षाएं संचालित नहीं करना था तो इंटरमीडिएट में एडमिशन लेना ही नहीं चाहिए था.
भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा
अब अगर क्लास नहीं होंगी तो विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा. जो पैसे देकर एडमिशन ले रहे हैं, उन्हें पढ़ाई करने का पूरा हक है. महाविद्यालय प्रशासन शिक्षा के अधिकार का हनन कर रहा है. कॉलेज कैंपस की कक्षाओं में साफ-सफाई की कमी , पंखे का ना होना, बत्ती की कमी, कैंपस में साफ-सफाई की कमी, शौचालय के साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की व्यवस्था आदि विषयों पर प्रशासन तत्परता पूर्वक काम नहीं करता है, तो आंदोलन होगा. महाविद्यालय में तालाबंदी भी कर सकते हैं. मौके पर पीके रॉय कॉलेज अध्यक्ष किशोर झा, कॉलेज मंत्री अमीषा कश्यप, महानगर सह मंत्री अकाश सिंह, विशाल ब्राह्मण, तिलक जेडीए पीयूष सिंह,+2 कार्य प्रमुख अखिल सिन्हा सहित सैकड़ों मौजूद रहे.
4+