खनन माफियाओं के खाते से करीब साढ़े 36 करोड़ रुपए सीज,  ईडी की बड़ी कार्रवाई

    खनन माफियाओं के खाते से करीब साढ़े 36 करोड़ रुपए सीज,  ईडी की बड़ी कार्रवाई

    रांची (RANCHI): झारखंड में अब तक ईडी की टीम ने कुल 36 करोड़ 58 लाख रुपए सीज किया है. खनन माफिया पर इसे बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है. इसकी जानकारी ईडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. बता दें कि ईडी की टीम ने पिछले सप्ताह ही साहिबगंज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत कुल 18 लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे. तब कुल 3 करोड से अधिक कैश बरामद किये गए थे.

     

    छापेमारी के दौरान पहले ही दिन ईडी की टीम ने पत्थर व्यवसायी हीरा भगत के आवास से 3 करोड़ रुपए नकदी जब्त किये थे. वहीं, ईडी ने बताया कि साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं.

    ईडी ने पत्थर व्यवसायी दाहू यादव से पूछताछ की है . ईडी ने पंकज मिश्रा को भी पूछताछ के लिए तलब किया था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वे हाजिर नहीं हो सके. दरअसल, ईडी ने बरहड़वा में हाट बाजार टेंडर मैनेज मामले में छापेमारी की थी लेकिन तार अवैध खनन से भी जुड़ते चले गये.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news