आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के आयोजन से गरीबों को आसानी से मिलता है योजनाओं का लाभ: विधायक कमलेश कुमार


पलामू (PALAMU): विधायक कमलेश कुमार सिंह ने गुरूवार को पलामू जिला के हैदरनगर पश्चिमी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जिसमें उन्होंने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से लोगों को जोड़ने की जानकारी दी. विधायक ने अंबेडकर आवास योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, वृद्धापेंशन और अन्य योजनाओं के लाभुको को स्वीकृति पत्र दिया. इसके साथ ही विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार आपके द्वार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रही है. उन्होंने बिजली विभाग के अभियंताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई. और कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिविरो में पहुंच कर जनता की समस्या का निबटारा करें.
विधायक ने स्टॉलों का किया निरीक्षण
मौके पर विधायक ने बेहतर आयोजन के लिए पश्चिमी पंचायत की मुखिया शाहनाज प्रवीन, बीडीओ और सीओ को बधाई दी. विधायक ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्याओं का आगे भी पूरी तत्परता के साथ निदान करने का काम करेंगे. विधायक के अलावा विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, सज्जू खान, विमलेश सिंह, गुड्डू सिंह, मुखिया शाहनाज प्रवीन, संतोष कुमार सिंह, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य बशिष्ठ कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह और अन्य कई विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया. विधायक ने जनता के बीच बैठकर उनकी समस्या क्रमवार सुनकर उनसे आवेदन लेने का कार्य किया. कार्यक्रम का आयोजन मुखिया शाहनाज प्रवीन ने किया. विधायक ने मैदान में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया. इस कार्यक्रम में सर्वाधिक भीड़ शुरु से अंत तक वर्ग आठ से 12 तक की छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के काउंटर पर जमी देखी गई है. इस योजना के संबध में बीडीओ ने विधायक को आठ हजार बच्चियों का पंजीकरण करने का लक्ष्य बताया है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन औसतन दो से ढाई सौ बच्चियों का पंजीकरण किया जा रहा है. विधायक ने बीडीओ को हरेक गांव तक जाकर बच्चियों को इस योजना से जोड़ने व शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. इस दौरान मुखिया की ओर से चिन्हित कई गरीब असहाय लाभुकों के बीच विधायक कमलेश कुमार सिंह ने धोती, साड़ी, कंबल का वितरण किया.
कार्यक्रम में शामिल रहे ये लोग
इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, 20 सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह, ज्याउदीन खान, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, मन्नान खान, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, सज्जू खान, विनय पासवान, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य बशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, रामप्रवेश सिंह,एनसीपी के मोहम्मदगंज अध्यक्ष गुड्डू सिंह, उप मुखिया बिगू खान, राजू खान, अशरफ हसन, संतोष राम, जिलानी अंसारी सहित कई प्रबुद्धजन लोग शामिल थे.
रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू
4+