दुमका: पिस्टल और दो मैगजीन के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक महीना पहले बाइक चोरी के मामले में जेल से आया था बाहर

    दुमका: पिस्टल और दो मैगजीन के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक महीना पहले बाइक चोरी के मामले में जेल से आया था बाहर

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने नाइन एमएम पिस्टल और दो मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुशर्रफ अंसारी के रुप में की गई है. युवक शिकारीपाड़ा थाना के कोल्हाबदार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. बता दें कि एक महीना पूर्व भी मुशर्रफ अंसारी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. हाल ही मे वह जेल से जमान पर बाहर आया था.

    मिली जानकारी के अनुसार शिकारीपाड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल के साथ बाजार में अपराध को अंजाम देने के फिराक में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकारीपाड़ा बाजार के दिलीप चाय दुकान के पीछे इमली पेंड के समीप मुशर्रफ अंसारी को धर दबोचा. जानकारी देते हुए एसआई पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news