इकतरफा प्यार में पागल युवक ने विधवा पर चाकू से कर दिया वार, जानिये आगे क्या हुआ

    इकतरफा प्यार में पागल युवक ने विधवा पर चाकू से कर दिया वार, जानिये आगे क्या हुआ

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):  आजकल झारखंड मेें स्त्री विरुद्ध हिंसा की खबरें लोगों को हलकान किये हुए हैं. ज्यादातर मामले में प्रेम, यौन संबंध और इकतरफा प्यार की बातें सामने आई हैं. भाजपा नेत्री सीमा पात्रा द्वारा नौकरानी के साथ जुल्म की कथा छोड़ दी जाए, तो बाकी सभी मामले में यही वजह सामने आई है. बात दुमका की अंकिता सिंह की हो या वहीं की एक आदिवासी बेटी की या इधर रांची और खूंटी की घटनाएं भी उसी दर्द को बयान करती हैं. अब आज शाम एक ऐसी ही दर्दनाक सूचना बोकारो चास मिल रही है. तेलीडीह बाउरी मोहल्ले में इकतरफा प्यार में पागल आशिक ने एक विधवा पर चाकू से हमला कर दिया है. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन- फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

    क्या कहते हैं आंकड़े

    नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार 18 से 30 साल की महिलाएं झारखंड में असुरक्षित हैं. दरअसल, साल 2021 में 1425 दुष्कर्म के मामले दर्ज किये गये, जिसमें 901 मामले में पीड़िता 18 से 30 उम्र की महिला और युवतियां दुष्कर्म की शिकार हुई थी. वहीं, 6 से 12 उम्र के 2 नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, 12 से 16 उम्र के 16 नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, 16 से 18 उम्र के 231 को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, 30 से 45 उम्र के 218 महिलाओं को दुष्कर्म की शिकार हुई, 45 से 60 उम्र के 10 महिलाओं को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया, इतना ही नहीं 60 से ऊपर उम्र की एक बुजुर्ग महिला को भी दुष्कर्म का शिकार बनाया गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news