ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह के कोलडीह में ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की हुई मौत हो गई. युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था इसी बीच वो सड़क हादसे का शिकार हो गया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद साहेब के रूप में की गई है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.  जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.  

    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 

    शहर में देर शाम होते ही नो एंट्री खुल जाती है, जिसके बाद एक साथ कई ट्रक कोलडिहा के रास्ते चले लगते है. ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. जिसके चपेट में साहेब भी आया, इस बीच गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इधर सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर सड़क जाम हटाने का प्रयास करने लगे. वहीं स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह सड़क जाम हटाया गया.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 



    Related News