गढ़वा में दिखा भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम, भगवा रंग और जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

    Ramnawami julus in Garhwa:रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार को झारखंड के गढ़वा जिला में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.जहां पूरे शहर में भगवा रंग की छटा बिखर गई, जब विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य मंगला शोभा यात्रा निकाली गई

    गढ़वा में दिखा भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम, भगवा रंग और जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

    गढ़वा(GARHWA):रामनवमी के पावन अवसर से पूर्व मंगलवार को झारखंड के गढ़वा जिला में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.जहां पूरे शहर में भगवा रंग की छटा बिखर गई, जब विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य मंगला शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान रामभक्तों का उत्साह चरम पर रहा.कहीं नरसिंह अवतार तो कहीं कांतारा अवतार की झलक प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया.वही जुलुस मे महिला आकर्षण का केंद्र रही जो रानी लक्ष्मीबाई के रूप को गेटप कर जय श्रीराम के नारे के साथ थिरक रही थी.

     भगवा रंग और जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर

     मंगलाजुलुस की शोभा यात्रा की शुरुआत शहर के काली मंदिर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रंका मोड़ पहुंची.यहां अलग-अलग अखाड़ा समितियों द्वारा आकर्षक और मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. श्री महावीर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने कंटारा फ़िल्म का अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया.इस बार की शोभा यात्रा में नारी शक्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रही. श्री महावीर मंडल की महिला अध्यक्ष विनीता आनंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं लाल साड़ी पहनकर एक समान वेशभूषा में शामिल हुई.भगवान राम के भजनों पर थिरकती महिलाओं की टोली ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.

    पढ़े श्री महावीर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष ने बताया

    श्री महावीर मंडल के संस्थापक अध्यक्ष कंचन कुमार साहू ने बताया कि इस वर्ष शोभा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी पहले से कहीं अधिक रही है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है. उन्होंने कहा कि गढ़वा में भविष्य में रामनवमी का आयोजन और भी भव्य होगा, जो हजारीबाग जैसे बड़े आयोजनों को भी टक्कर देगा.वहीं दूसरी ओर श्री राम सेवा संपूर्ण अखाड़ा समिति द्वारा भी भव्य मंगल जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में महाराष्ट्र से बुलाए गए ढोल-नगाड़ा के साथ भगवान नरसिम्हा के अवतार का कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी जिससे श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. शोभायात्रा काली मंदिर से निकलकर रंका मोड़, गढ़देवी मोड़, मझिआव मोड़ होते हुए रमा मंदिर परिसर में संपन्न हुई.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

     पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. रामनवमी से पहले इस भव्य आयोजन ने गढ़वा को पूरी तरह से भक्तिमय रंग में रंग दिया और यह साबित कर दिया कि यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत कितनी समृद्ध और जीवंत है. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा की यह सनातन की झलकियां है जो आज आस्था के रूप मे सड़को पर उमड़ी है इससे पूरा शहर राममय हो गया है.

    रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news