कोयलांचल में "चोरी -सीनाजोरी " पर छिड़ी जंग, अनूप सिंह के बारे में यह सब क्या कह दिया ढुल्लू महतो ने, पढ़िए विस्तार से !

    कोयलांचल में "चोरी -सीनाजोरी " पर छिड़ी जंग, अनूप सिंह के बारे में यह सब क्या कह दिया ढुल्लू महतो ने, पढ़िए विस्तार से !

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर बड़ा हमला बोला है. सांसद ने विधायक को खुली चुनती दे दी है. अनूप सिंह को चेतावनी दी है कि चोरी भी और सीना जोरी  भी नहीं चलेगी. सांसद  का यह भी आरोप है कि बेरमो में भाजपा के सफल कार्यक्रम के बाद से अनूप सिंह टेढ़ी चाल चल रहे है. सांसद ने कहा कि जिन मामलों में न्यायालय ने  उन्हें निर्दोष बताया  है, उन्हीं मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है और यह सब विधायक अनूप सिंह करवा रहे है.  उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है.  

    समय आने पर अनूप सिंह को जनता देगी जवाब 

    समय आने पर वह और धनबाद लोकसभा की जनता अनूप सिंह को जवाब देगी.  गुरुवार को वह बोकारो के चास में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. ढुल्लू  महतो ने प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन पर भी आरोप लगाया कि जहां ऐसे जनप्रतिनिधियों पर नकेल कसनी चाहिए, वही माफिया तत्वों को संरक्षण देकर अवैध कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है. झारखंड की जनता ने हेमंत सरकार को जल, जंगल और  जमीन की रक्षा के लिए वोट दिया था. लेकिन अनूप सिंह जैसे कुछ जनप्रतिनिधि इन्हीं संसाधनों का दोहन कर रहे है. उनके निशाने पर कांग्रेस के विधायक थे.  

    झामुमो के विधायको से सांसद को कोई शिकायत नहीं 

    झामुमो  के विधायको  से उनकी कोई शिकायत नहीं थी.  सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह सब खेल चाचा और भतीजा मिलकर कर रहे है.  समय आने पर सब का पोल पट्टी खोल कर रख देंगे.  उन्होंने खुद को श्री राम का भक्त बताया और कहा कि श्री राम का भक्त न कभी डरते हैं और न कभी झुकते  हैं और न कभी कोई गलत काम करते है.  सांसद ने कहा कि अनूप सिंह बेरमो में अवैध कोयले के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित कर लिए हैं और अब वह किसी को भी आंख दिखा रहे है.  राज्य सरकार ने उन्हें बेहिसाब सुरक्षा दे रखा है, जिसका वह नाजायज फायदा उठा रहे है.  

    अनूप सिंह के कोयले के कारोबार पर कब्जे की सीबीआई जांच हो 

    सांसद ने चुनौती भरे लहजे  में कहा कि  अनूप सिंह के कोयले के कारोबार पर कब्जे की सीबीआई जांच होनी चहिते.  सांसद ने कहा कि गरीबों के लिए उनका एक पैर हमेशा जेल में रहता है और आगे भी रहेगा.  अनूप सिंह जमात की नहीं बल्कि खुद की राजनीति कर रहे है.  सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सभी सक्रिय कार्यकर्ता देखते रह गए और अनूप सिंह अपनी पत्नी को टिकट दिलाने में सफल हो गए.  जबकि वह पूरी तरह से घरेलू महिला है.  राज्य सरकार को चाहिए कि मेरे और अनूप सिंह के मामले की सीबीआई जांच की  अनुशंसा करें और जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.  सांसद  के इस बयान से धनबाद से लेकर बोकारो की राजनीति में हलचल मच गई है.  वैसे, तो 2024 के लोकसभा चुनाव से ही दोनों के बीच टकराव चल रहा है, लेकिन एक बार फिर यह टकराव चरम पर पहुंच गया है.  ढुल्लू महतो के आरोपों का जवाब अनूप सिंह क्या देते हैं, यह देखने वाली बात होगी. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news