पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला, गांजा की करती है सप्लाई, जानें कैसे पुलिस को हुआ शक  

    पुलिस के हत्थे चढ़ी शातिर महिला, गांजा की करती है सप्लाई, जानें कैसे पुलिस को हुआ शक

    पलामू(PALAMU): पलामू के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र से लगभग चार किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. स महिला तस्कर का नाम पूजा कुंवर है. दरअसल पुलिस को मंगलवार के दिन सूचना मिली थी कि एक महिला नारंगी रंग का बैंग लेकर पांकी रोड स्थित राम जानकी मंदिर के पास खड़ी है.

    गांजा के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

     वहीं सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने कार्रवाई कर महिला को गांजा के साथ किया गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक पिछले कई महीनों से महिला तस्कर गांजा तस्करी का काम करती थी. ये महिला बिहार के नबीनगर की है रहने वाली बताई जा रही है. इसकी जानकारी आईपीएस सह एसडीपीओं ऋषभ गर्ग ने प्रेसवार्ता कर दी.

    रिपोर्ट-अमित कुमार



    Related News