हुसैनाबाद में हाईवा ने छात्रा को कुचला,मौत के बाद बवाल,सड़क जाम   

    हुसैनाबाद थाना क्षेत्र सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क पर टायर जला कर आक्रोशित परिजन प्रदर्शन कर रहे है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है.     

    हुसैनाबाद में हाईवा ने छात्रा को कुचला,मौत के बाद बवाल,सड़क जाम

    पलामू(PALAMU): जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क पर टायर जला कर आक्रोशित परिजन प्रदर्शन कर रहे है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों समझाया जिसके बाद जाम हटाया गया.       

    बता दे कि शुक्रवार के शाम हाइवा के चपेट में आने से परीक्षा देकर लौट रही 12वीं की छात्रा घायल हो गई.जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही आक्रोषित ग्रामीणों ने जपला छतरपुर मुख्य सड़क पऱ नहर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया. 

    घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने गुस्साये लोगों के साथ वार्ता किया. अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पंकज कुमार के आश्वासन के बाद करीब 1 घंटा बाद जाम हटाया गया. मुख्य सड़क पर आवागमन शुरू हो गया.  इस मौके पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार पुलिस बल के सात मौजूद रहे. मृतक छात्रा संढा गाँव निवासी अमित पासवान की 17 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news